अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई

अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक जोधपुर राजस्थान में आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेंद्र जी बोहरा के नेतृत्व में सभी ने विश्वास जताया एवं उनके द्वारा मनोनीत पूरी कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें रतलाम मध्य प्रदेश से रतलाम समाज अध्यक्ष श्री नयन जी व्यास ने भी संयुक्त सचिव के रूप में अपना संबोधन दिया साथ ही राष्ट्रीय पत्रिका अभिव्यक्ति के संपादक एवं वरिष्ठ सामाजिक पत्रकार तथा रतलाम समाज सचिव श्री कुलदीप जी त्रिवेदी ने भी भाग लिया
अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर ने श्रीमाली ब्राह्मण समाज के युवाओ को रोजगार प्रशिक्षण, वेद अध्ययन केंद्र, कर्मकांड प्रशिक्षण एवं राज्य शासन एवं केंद्र शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी वरिष्ठ लोगों ने जानकारी दी
समाज के विकास के लिए सभी ने एकजुट होकर संकल्प लिया
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महेंद्र जी वोरा ने की, अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष श्री चिरंजी लालजी दवे, श्री सत्यनारायण जी श्रीमाली मुंबई, श्री भीका लाल जी वोहरा, श्री राजेंद्र जी दवे डीटीओ साहब, राजस्थान सरकार में हाई कोर्ट जज श्री सी पी व्यास जी एवं कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं सदस्यों की मौजूदगी में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा उपरांत निर्णय लिए गए एवं संविधान संशोधन भी करना तय किया गया, सामूहिक विवाह एवं यज्ञोपवीत भी करवाने का निर्णय लिया गया
दोपहर में बैठक पश्चात शाम को 6:00 बजे से राष्ट्रीय स्तर पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज जनों द्वारा स्वर लहर कार्यक्रम में भारत के विभिन्न स्थान से चुने हुए प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी
कार्यक्रम जोधपुर महानगर में मारवाड़ इंटरनेशनल ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे
आभार संयुक्त सचिव एवं प्रचार सचिव श्री नरेंद्र राज जी वोहरा ने व्यक्त किया

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!