महापौर प्रहलाद पटेल ने किया बरबड़ हनुमान मेला क्षेत्र का निरीक्षण बरबड़ मेले में होगा नवाचार 31 मार्च को बरबड़ हनुमान मंदिर का झांकियों के साथ निकलेगा संयुक्त अखाड़ा 29 व 30 मार्च को चंटिया रास का आयोजन

महापौर प्रहलाद पटेल ने किया बरबड़ हनुमान मेला क्षेत्र का निरीक्षण बरबड़ मेले में होगा नवाचार 31 मार्च को बरबड़ हनुमान मंदिर का झांकियों के साथ निकलेगा संयुक्त अखाड़ा 29 व 30 मार्च को चंटिया रास का आयोजन

रतलाम 23 मार्च । नगर निगम द्वारा 29 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले की विभिन्न व्यवस्थाऐं समय-सीमा में किये जाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने बरबड़ हनुमान मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि बरबड़ हनुमान मेले को भव्य स्वरूप दिये जाने हेतु इस बार नवाचार करते हुए 29 व 30 मार्च को मेले में चंटिया रास का आयोजन किया गया है, दो दिवसीय चंटिया रास में विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा।
इसके अलावा  एक ही बैनर तले बरबड़ हनुमान की झांकी के साथ चल समारोह 31 मार्च को निकाला जायेगा जिसमें विभिन्न अखाड़ो के पहलवान शस्त्र कला का प्रदर्शन करेंगे। 1970 में संयुक्त अखाड़ा निकाला गया था इसके बाद पहली बार 31 मार्च को राम मंदिर से बरबड़ हनुमानजी को रथ में बैठाकर झिलमिलाती झांकियों, बैण्ड-बाजे, ढ़ोल के साथ अखाड़ा निकाला जायेगा। झांकी, चल समारोह पश्चात अखाड़ा संचालक व उस्तादों का सम्मान किया जायेगा।
मेले में प्रतिदिन रात्रि में निगम रंगमंच नागरिकों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु आयोजित किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत 31 मार्च मंगलवार को हनुमानजी पर आधारित भक्ति संध्या, 1 अप्रैल बुधवार को स्टैण्डअप कॉमेडियन शो व लाईव आर्केस्ट्रा व मेले के अंतिम दिन 2 अप्रैल गुरूवार को कवि सम्मेलन का आयोजन सांय 7ः30 बजे से आयोजित किये गये है।
निरीक्षण के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने  मेला परिसर में आवश्यक रंगाई-पुताई, मैदान समतलीकरण, पर्याप्त विद्युत सज्जा एवं प्रकाश व्यवस्था, मेला परिसर की प्रतिदिन आवश्यक साफ-सफाई, बैरिकेट्स, पेयजल आदि व्यवस्था समय-सीमा में किये जाने के निर्देष संबंधितों को दिये।
इस अवसर पर भाजपा जिला कोशाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!