संयुक्त अखाड़ा आयोजन हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने ली विभिन्न समाजजनों की बैठक 1970 के बाद पहली बार निलेगा संयुक्त अखाड़ा

संयुक्त अखाड़ा आयोजन हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने ली विभिन्न समाजजनों की बैठक 1970 के बाद पहली बार निलेगा संयुक्त अखाड़ा

31 मार्च को बरबड़ हनुमान मंदिर का झांकियों के साथ निकलेगा संयुक्त अखाड़ा
रतलाम 25 मार्च । नगर निगम द्वारा 29 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले के तहत 31 मार्च मंगलवार को राम मंदिर से बरबड़ हनुमान मंदिर तक निकाली जाने वाली हनुमानजी की झांकी, चल समारोह व संयुक्त अखाड़ा आयोजन हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने विभिन्न समाजजनों की बैठक नगर निगम सभागृह में लेकर सफल आयोजन हेतु सुझाव लिये।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि बरबड़ हनुमान मेले में इस बार नगर निगम परिषद द्वारा नवाचार किया जा रहा है जिसके तहत 31 मार्च मंगलवार को राम मंदिर से हनुमानजी की भव्य झांकी, चल समारोह व संयुक्त अखाड़ा निकाला जायेगा जिसमें रतलाम नगर के विभिन्न अखाड़ो के पहलवान एक ही बैनर पर अपनी शस्त्र कला का प्रदर्शन बैण्ड बाजे, ढोल पर करेंगे। उन्होने कहा कि इस आयोजन को हमें यादगार बनाना है इस हेतु नगर के विभिन्न समाज इस आयोजन में अपनी सहभागिता निभाते हुए सम्मिलित होवें।
इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न समाजजनों ने महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा 31 मार्च मंगलवार को राम मंदिर से बरबड़ हनुमान मंदिर तक निकाली जाने वाली हनुमानजी की झांकी, चल समारोह व संयुक्त अखाड़ा तथा दो दिवसीय चंटिया रास आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसमें हमारा भरपुर समर्थन है तथा अधिकाधिक की संख्या में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनायेंगे।
आयोजित बैठक में नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, महापौर परिषद सदस्य रामूभाई डाबी, बड़ा गोपालजी मंदिर अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर परिषद सदस्य गोविन्द काकानी, मंगल लोढ़ा, पूर्व पार्षद मुन्नालाल शर्मा, बरबड़ हनुमान मंदिर के चन्द्रप्रकाश सारड़ा, चन्दु अग्रवाल, रजत शर्मा, पूजा शर्मा, राकेश मिश्रा, मोहनलाल भट्ट, अनिल पुरोहित, शैलेन्द्र सोनी, प्रभुलाल सोलंकी, नरेन्द्र जोशी, किरण महावर, सुनिता पाठक, रजनी व्यास, वैशाली राणावत, निलेश सोनी, संजय दलाल, नयन व्यास, प्रमोद कसेरा, दिनेश राठौर, कैलाश चौहान, राखी व्यास, विजय खरे, राकेश पिपाड़ा, ललीत चौपड़ा, अशोक पंड्या, छोटेलाल मेहता, हंसा व्यास, कृष्णबाला दुबे, रामलाल कल्याणें आदि उपस्थित थे।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!