धूमधाम से निकली हनुमानजी की झांकी, चल समारोह व संयुक्त अखाड़ा महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा मेले में किये नवाचार को नागरिकों ने सराहा संयुक्त अखाड़े में पहलवानों ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

धूमधाम से निकली हनुमानजी की झांकी, चल समारोह व संयुक्त अखाड़ा महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा मेले में किये नवाचार को नागरिकों ने सराहा संयुक्त अखाड़े में पहलवानों ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

रतलाम 1 अप्रैल । नगर निगम द्वारा 29 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले के तहत राम मंदिर से बरबड़ हनुमान मंदिर हनुमानजी की झांकी, चल समारोह व संयुक्त अखाड़े में नागरिकों ने बढ़चढ़कर भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
हनुमानजी की झांकी, चल समारोह व संयुक्त अखाड़े की शुरूआत राम मंदिर से श्री श्री 1008 नर्मदानन्द जी महाराज, अखण्ड ज्ञान आश्रम के स्वामी देवस्वरूपानन्द व महापौर प्रहलाद पटेल ने विधिवत् पूजा-अर्चना कर चल समारोह को रवाना किया।
राम मंदिर से प्रारंभ हुए चल समारोह में सबसे आगे बैण्ड बाजे, ढ़ोल, डीजे वाहन, हनुमानजी की झांकी, रामजी की झांकी, बाबा महाकाल शेष नाग की नयनाभिराम झांकी चल रही थी साथ ही चल समारोह में एक ही बैनर तले रतलाम नगर के विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों ने अपनी कला की हैरतअंगेज प्रस्तुति दी बैण्ड-बाजे तथा डीजे वाहन पर रामजी व हनुमानजी के भक्ति गीत बज रहे थे। चल समारोह के साथ विभिन्न समाजो के समाजजन व नागरिक साथ-साथ चल रहे थे। हनुमानजी की झांकी, चल समारोह व संयुक्त अखाड़े का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
हनुमानजी की झांकी, चल समारोह व संयुक्त अखाड़ा बरबड़ हनुमानजी मंदिर पर पंहूचा जहां समापन किया गया।
विधायक सभागृह में आयोजित सम्मान समारोह में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि नागरिकों में मेलो के प्रति रूचि बड़ती जा रही है महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा बरबड़ हनुमान मेले में किये गये नवाचार की प्रशंसा की।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि हनुमानजी की झांकी, चल समारोह व संयुक्त अखाड़े में नगर के विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों ने एक ही बैनर तले अपनी कला का प्रदर्शन किया वह प्रशंसनीय है इससे पहल संयुक्त अखाड़ा 1970 में निकाला गया था।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम परिषद द्वारा नगर में आयोजित मेलो का विस्तार किया जा रहा है साथ ही बरबड़ मेले में इस बार दो दिवसीय चंटिया रास व हनुमानजी की झांकी, चल समारोह व संयुक्त अखाड़ा निकाला गया वह प्रशंसनीय है।
कृष्णानन्द जी महाराज इस अवसर पर कहा कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य युवाओं के हाथ में है वे अच्छे संस्कारों को ग्रहण करें व अपने बच्चों को भी ग्रहण कराये क्योंकि जीवन में अच्छे संस्कार होना अति आवश्यक है।
समापन पष्चात् सूक्ष्म लघु व मध्यम उद्यम मंत्री माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप, कृष्णानन्द जी महाराज, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मनोहर पोरवाल, जयवंत कोठारी, पवन सोमानी, मयूर पुरोहित, प्रहलाद राठौड़, अशोक चौटाला, सोनू यादव, विवेक शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी, महापौर परिषद सदस्य विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी, देवश्री पुरोहित, पार्षद बलराम भट्ट, पूर्व महापौर परिषद सदस्य मंगल लोढ़ा के अलावा राजेन्द्र पाटीदार, पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र चौहान, गौरव त्रिपाठी, मुकेश मीणा, रमेश पांचाल आदि ने विधायक सभागृह में नगर के विभिन्न अखाड़ों के संचालक व उस्ताद तथा दो दिवसीय चंटिया रास के निर्णायकों का सम्मान शाल-श्रीफल भेंट कर व माला पहनाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम का संचालन सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने किया व आभार मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने माना।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!