रतलाम 31 मार्च । नगर निगम द्वारा 29 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले पहली बार आयोजित पुरूष चंटिया रास के दुसरे व अंतिम दिन जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व नागरिकों ने चंटिया रास का लुफ्त उठाया।
पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले में इस बार किये गये नवाचार को नागरिकों सराहते हुए बरबड़ मेला प्रांगण में आयोजित पुरूष चंटिया रास में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण आदि के साथ नागरिकों ने विभिन्न गीतों की धुनों पर चंटिया रास का लुफ्त उठाया।
आयोजित चंटिया रास में निर्णायकों द्वारा प्रतिभागियों की इन्ट्री करते हुए उन्हे नम्बर के बैच प्रदान किये प्रतिभागियों द्वारा नम्बर के बैच लगाकर चंटिया रास किया । चंटिया रास में कई प्रतिभागियों ने फेंसी ड्रेस में चंटिया रास किया। निर्णायकों ने फेंसी ड्रेस चंटिया रास व सामान्य चंटिया रास के विजेता घोशित किये।
चंटिया रास के समापन पर महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नन्दकिशोर पवांर, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी के अलावा विवेक शर्मा, सुशील सिलावट, संजय कसेरा, जलज सांकला आदि ने फेंसी ड्रेस में चंटिया रास में राजू डोडियार प्रथम को फ्रीज, आशीष जैन द्वितीय को वाशिंग मशीन व गोलू गुर्जर तृतीय को कूलर तथा सामान्य चंटिया रास में केशव पांचाल प्रथम एलईडी स्मार्ट टी.वी. समरथ गुर्जर द्वितीय को मिक्स ग्राईन्डर, जितेन्द्र मेहता तृतीय को इन्डक्शन से पुरस्कृत किया वहीं सांत्वना पुरस्कार के तहत 100 प्रतिभागियों को वॉटर बॉटल से पुरस्कृत किया गया।
बरबड़ मेले में नागरिकों ने दुसरे दिन भी चंटिया रास का लुफ्त उठाया चंटिया रास के समापन पर महापौर प्रहलाद पटेल ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
