’सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत यात्रा करने वाले सौभाग्यशाली – श्री उपाध्याय’ ’रतलाम से 47 यात्रियों को शुभकामनाएं दे कर रवाना किया’

’सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत यात्रा करने वाले सौभाग्यशाली – श्री उपाध्याय’  ’रतलाम से 47 यात्रियों को शुभकामनाएं दे कर रवाना किया’

 रतलाम 07 मई/सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमनाथ मंदिर पर 1026 में हुए पहले हमले के 1000 वर्ष और 1951 में पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा एक राष्ट्रीय स्मरणोत्सव है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, यह आयोजन भारत की अटूट आस्था, सांस्कृतिक एकता और विरासत के पुनरुद्धार को दर्शाता है। यह महोत्सव बताता है कि सोमनाथ मंदिर, जिसे बार-बार नष्ट करने का प्रयास किया गया, आज भी भारत की आस्था का केंद्र बनकर अडिग खड़ा है।  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सुप्रयासों से प्रदेश के श्रद्धालुओं को यह अवसर मिल रहा है। इस पर्व के तहत सोमनाथ की यात्रा कर रहे रतलाम जिले के सभी तीर्थ यात्री सौभाग्यशाली है। उन्हें बहुत शुभकामनाएं। उक्त विचार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत रतलाम से सोमनाथ की यात्रा पर प्रस्थान कर रहे रतलाम जिले के 47 श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि सोमनाथ जाकर सभी श्रद्धालु दर्शन लाभ भी लेवें और वहां विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर हमारी सांस्कृतिक विरासत से भी परिचित हों ।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री वैशाली जैन ने इस अवसर पर कहा कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में इस यात्रा के आयोजन के लिए गठित दल द्वारा सभी आवश्यक  व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। सभी श्रद्धालु यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें । अपने समूह के साथ रहें और वहां के प्रत्येक स्थल का भ्रमण करें । उन्होंने कहा कि जीवन में धार्मिक यात्रा का बहुत महत्व है । इसे पूर्ण श्रद्धा भाव से किया जाए, यह आवश्यक है । परियोजना अधिकारी डूडा श्री अरुण पाठक ने तीर्थ यात्रियों को यात्रा के दौरान की गई व्यवस्थाओं से अवगत कराते हुए कहा कि यह पूरी तरह वातानुकूलित यात्रा है । रतलाम से उज्जैन वातानुकूलित बसों द्वारा यात्री जा रहे हैं । उज्जैन से सोमनाथ की ट्रेन भी वातानुकूलित है। इस दौरान यात्रियों के ठहरने, भोजन , नाश्ते एवं भ्रमण की पूरी व्यवस्था शासन द्वारा की गई है । यात्रा के समन्वयक के रूप में रतलाम से जिम्मेदार कर्मचारियों को आपके साथ भेजा जा रहा है । पूरी यात्रा के दौरान उनके संपर्क में रहें और अपनी यात्रा को सफल बनाएं । इस अवसर पर यात्रियों का पुष्पहार से अभिनंदन किया गया एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई । कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने किया । अतिथियों ने यात्री बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर श्रद्धालुओं के परिजन एवं संबंधित अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित थे ।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!