मानसून पूर्व एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड जवानों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित

मानसून पूर्व एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड जवानों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित

रतलाम 08 मई/राज्य आपदा मोचन बल भोपाल (एसडीईआरएफ) एवं संभागीय मुख्यालय उज्जैन से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में आगामी मानसून सत्र को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तर पर जामड तालाब में विशेष प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों को तैराकी प्रारंभ करने से पूर्व आवश्यक एक्सरसाइज कराई गई। इसके पश्चात प्लाटून कमांडर श्री ज्योति बघेल द्वारा एसडीईआरएफ जवानों के साथ स्विमिंग अभ्यास एवं बोट हैंडलिंग का सघन प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में बोट संचालन, पानी के बहाव को समझने, बचाव कार्यों के दौरान बोट को स्थिर रखने की तकनीकों तथा स्वयं की सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से अभ्यास कराया गया।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!