भाजपा के विचार को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ जिला प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत

भाजपा के विचार को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ जिला प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत

12 सत्र होंगे आयोजित, शनिवार शाम होगा समापन

रतलाम, 22 मई। जेएमडी स्थित श्री कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा का विचार जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग आरंभ हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया, उसके बाद भाजपा के इतिहास को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। परिसर में बनी रंगोली का भी अवलोकन किया गया ।
प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रशिक्षण प्रभारी नानालाल अटोलिया, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री महेश सोनी, जयवंत कोठारी, प्रशिक्षण टोली के सदस्य क्रांति जोशी, अनुज शर्मा एवं विप्लव जैन मंचासीन रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। आरंभ में पार्टी के पितृ पुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। राष्ट्र गीत के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने प्रशिक्षण वर्ग की प्रस्तावना रखी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन हुए हैं। जिला प्रशिक्षण वर्ग में 190 पंजीयन किए गए और 170 से अधिक सदस्य उपस्थित हो गए हैं। उन्होंने जिला प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न चरणों की जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन पालन की अपेक्षा की।
प्रथम दिन प्रशिक्षण वर्ग के 7 सत्र हुए। प्रथम सत्र में वैचारिक अधिष्ठान विषय पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदनलाल राठौड़ ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनैतिक दल नहीं अपितु एक विचार है जो लगातार आगे बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा का स्मरण कराने और उसे जन-जन तक ले जाने के लिए ही प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भाजपा की विचारधारा को कई बार कूचला गया, लेकिन राष्ट्र प्रेम से ओत-प्रोत यह विचारधारा कभी झूकी नहीं और लगातार आगे बढ़ती रही। आज भाजपा देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ता पंच निष्ठा के साथ इसे आगे बढ़ा रहे हैं।
प्रशिक्षण सत्र के दूसरे सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष कान सिंह चौहान ने कार्यकर्ता विकास, संभाल और दायित्व बोध विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही विचार के वाहक हैं। विचार कितना ही बड़ा क्यों ना होे उसे आगे ले जाने वाला कार्यकर्ता ही होता है। कार्यकर्ता सक्षम होगा तो ही संगठन सशक्त होगा। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ता निर्माण के साथ कार्यकर्ता के दायित्वों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। प्रथम सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार ने की, दूसरे सत्र की अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के.के.सिंह कालूखेड़ा द्वारा की गई।
तीसरे सत्र में पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने विचार परिवार पर मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने की। चौथे सत्र में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला अध्यक्षता निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा द्वारा की गई।
पंचम सत्र में हमारी कार्यपद्धति विषय पर हुआ। इसे मंदसौर के जिला प्रभारी दिलीप सकलेचा ने संबोधित किया। अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल ने की।
छटे सत्र में प्रशिक्षण वर्ग संभाग टोली सदस्य विजय अटवाल ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर प्रकाश डाला अध्यक्षता पूर्व विधायक दिलीप मकवाना ने की।
अंतिम सातवां सत्र रतलाम जिला प्रभारी विवेक जोशी ने व्यवहारिक सत्र के रूप में संबोधित किया।अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी ने की । सत्रों के आरंभ में अतिथि परिचय क्रांति जोशी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, मनोज शर्मा, पवन सोमानी, नंदकिशोर पंवार एवं निलेश गांधी ने दिया । स्वागत राजेंद्र सिह डोडिया, पदमा जायसवाल ,निमिष व्यास, राजेंद्र पाटीदार, प्रताप सिह, प्रवीण सोनी, राजेंद्र देवड़ा, हरीसिह गुर्जर, मांगीलाल पांचाल, अखिलेश सिंह, अरुण त्रिपाठी, निलेश बाफना, कैलाशीबाई चारेल, रुक्मणी हाड़ा ने किया । सत्र संचालन जिला महामंत्री महेश सोनी द्वारा किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न विषयों पर पांच सत्र होंगे। समापन 4.15 बजे संभाग प्रभारी सुरेश आर्य करेंगे।

 

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!