महलवाड़ा के राधा-कृष्ण मंदिर का होगा जीर्णोद्धार महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

महलवाड़ा के राधा-कृष्ण मंदिर का होगा जीर्णोद्धार महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 21 मई ।  वार्ड क्रमांक 40 स्थित महलवाड़ा के राधा-कृष्ण मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मंडल महामंत्री हेमन्त राहौरी, महापौर परिषद सदस्य एवं क्षेत्रिय पार्षद धर्मेन्द्र व्यास व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि महलवाड़ा के राधा-कृष्ण मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य व सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य 8.50 लाख की लागत से किया जायेगा। कार्य पुरा होने पर मंदिर परिसर स्वच्छ व सुन्दर दिखाई देगा तथा श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।
उन्होने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरो, दुकान व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने निकलने वाले गीले-सुखे कचरे का स्त्रोत पर ही पृथक्कीकरण कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागों में अनिवार्य रूप से डालकर रतलाम नगर को पूर्णतः कचरा मुक्त बनायें।
भूमि पूजन के अवसर पर सिद्धार्थ कटारिया, नारायण सांकला, मगलेश जैन, मंगलेश जैन, नारायण चौरसिया, अरविन्द मेहता, सचिन चौपड़ा, वैभव व्यास, राजू सुरोलिया, निलय व्यास, भारती राहौरी सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!