26 मई से जिले के सभी निकायों में लगेंगे संध्याकालीन वार्डवार शिविर : कलेक्टर मिशा सिंह

26 मई से जिले के सभी निकायों में लगेंगे संध्याकालीन वार्डवार शिविर : कलेक्टर मिशा सिंह

रतलाम 24 मई/नगरीय निकायों की समीक्षा में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जिले के सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 26 मई से प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक वार्डवार शिविर आयोजित किए जाएं। शिविर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित होंगे, जिनमें जल समस्या, स्वच्छता एवं अन्य समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त समस्याओं के निराकरण की समीक्षा दूसरे दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी। प्रत्येक नगरीय निकाय में जल समस्याओं के निवारण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएं, जहां पेयजल संबंधी शिकायतों एवं सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण किया जाए।

उन्होंने निर्देशित किया कि पेयजल समस्या से प्रभावित क्षेत्रों में निकायों के टैंकरों से जल प्रदाय किया जाए तथा उसका दिनांकवार, वार्डवार एवं क्षेत्रवार रिकॉर्ड संधारित किया जाए। प्रतिदिन आयोजित शिविरों में प्राप्त एवं निराकृत आवेदनों की संकलित जानकारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण रतलाम को भेजने के निर्देश दिए गए।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!