नगर निगम ने 5 कबाड़ा व्यवसायियों के कबाड़ गोदाम हटाये कबाड़ा जब्त कर जुलवानिया टेªचिंग ग्राउण्ड पंहूचाया

नगर निगम ने 5 कबाड़ा व्यवसायियों के कबाड़ गोदाम हटाये कबाड़ा जब्त कर जुलवानिया टेªचिंग ग्राउण्ड पंहूचाया

रतलाम 23 मई। नगर निगम द्वारा शहर से कबाड़ा व्यवसायियों को हटाये जाने की कार्यवाही के तहत नगर निगम, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त दल द्वारा नगर से 5 कबाड़ा व्यवसायियों के कबाड़ गोदाम हटाकर जब्त किया गया कबाड़ को जुलवानिया टेªचिंग ग्राउण्ड पंहूचाया गया।
नगर निगम, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त दल द्वारा )ख्वाजा हुसैन पिता उस्मान हुसैन. पता योगेश्वर महादेव मंदिर के सामने अमृत सागर, गौतम सिसोदिया पिता मोहन सिसोदिया पता मोती नगर, सागर पिता मांगीलाल पता मोती नगर, एजाज अहमद मंसूरी अल शिफा फर्नीचर पता मोती नगर व मोहम्मद सिद्दीक ’मोहम्मद नासिर पता शंकरगढ के कबाड़ गोदाम को हटाया गया वहीं जब्त कबाड़ को जुलवानिया टेªचिंग ग्राउण्ड पंहूचाया गया।
रतलाम शहर के रहवासी क्षेत्र की कबाड़ा दुकानों को शहर से बाहर स्थानांतरित किये जाने हेतु माननीय न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देश के तहत दुकानों को स्थानांतरित किये जाने हेतु पर्याप्त पुलिस बल व कार्यपालक दण्डाधिकारी नियुक्त किये जाने हेतु जिला कलेक्टर मिशा सिंह को महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार निगम आयुक्त अनिल भाना द्वारा पत्र प्रेषित किया गया था आज पर्याप्त दल उपलब्ध होने पर कबाड़ा गोदामों को हटाने की कार्यवाही की गई।
रतलाम शहर के रहवासी क्षेत्र में लगभग 85 कबाड़ो की दुकानो को हटाये जाने हेतु नगर निगम द्वारा दिनांक 19/12/2025 सूचना पत्र जारी किये गये थें। कबाड़ा व्यापारियों द्वारा नगर निगम द्वारा जारी किये गये सूचना पत्र के संबंध में दायर याचिका को न्यायालय ने याचिका को खारिज कर अपनी-अपनी कबाड़े की दुकानो को रतलाम शहर से बाहर स्थानांतरित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
वर्तमान में भीषण गर्मी से रतलाम शहर में अग्नि दुर्घटनाऐं अधिक हो रही है। कबाड़ा व्यवसायियों द्वारा अपने परिसर (रहवासी क्षेत्र) में अग्नि सुरक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार के उपकरण नही रखें जाते है, इससे अग्नि दुर्घटना की संभावना बनी रहती है एवं यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। ऐसी स्थिती में कबाड़े की दुकानो एवं गोदामों को रतलाम शहर रहवासी क्षेत्रों से हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
कबाड़ा गोदाम हटाने की कार्यवाही के दौरान तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्रसिंह पवांर, माणक चौक थाना टीआई, झोन प्रभारी विनय चौहान, तरूण राठौड़ सहित पुलिस बल उपस्थित था।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!