श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज, रतलाम द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा पहली से 12वीं तक के उन प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती विनीता ओझा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात माता महालक्ष्मी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमोद ओझा (इंदौर) एवं निलेश दवे उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष नयन व्यास, सचिव कुलदीप त्रिवेदी, कार्यवाहक उपाध्यक्ष प्रीति व्यास, उपेंद्र ओझा, मयंक दवे, अखिलेश व्यास, पुष्पा व्यास, अभिलाष त्रिवेदी, स्वतंत्र दशोत्तर, अखिलेश शर्मा श्रीमती रजनी व्यास महिला मंडल अध्यक्ष सहित अन्य समाजजनो द्वारा माला एवं दुपट्टा पहनाकर किया गया।
श्रद्धेय जगदीश जी ओझा एवं श्रद्धेय दिनेश जी दशोत्तर परिवार की ओर से प्रतिवर्ष समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाता है।
इसी अवसर पर “दशोत्तर स्मृति सम्मान” के अंतर्गत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले महानुभावों को सम्मानित किया गया। श्री श्यामलाल दशोत्तर परिवार द्वारा यह सम्मान श्रीमती चंदा त्रिवेदी, श्री प्रवीण जोशी, श्रीमती चंदना ओझा एवं ओम दशोत्तर को प्रदान किया गया।
साथ ही श्रद्धेय कमलाशंकर जी दशोत्तर (मंजी दादा), पूर्व अध्यक्ष की स्मृति में दवे एवं व्यास परिवार (इंदौर) तथा श्रीमाली एवं भट्ट परिवार (उदयपुर) द्वारा विद्यालय के उन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने अपनी कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
श्री जगदीश जी शर्मा की स्मृति में विवेक जी शर्मा द्वारा भी 10 एवं 12वीं के बच्चे जिन्होंने 85 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें पुरस्कार दिया गया
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, महिला मंडल, युवा मंच एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
