जनसुनवाई में 165 आवेदन पर हुई सुनवाई

जनसुनवाई में 165 आवेदन पर हुई सुनवाई

रतलाम 16 जून/ कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदकों को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 165 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

       जनसुनवाई में आवेदक राम सेवक सिंह निवासी विष्णुपुरी इन्द्रलोक नगर ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे, पिछले दस माह से किडनी रोग से ग्रस्त होने के कारण डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन का कहा गया है। आवेदक द्वारा आर्थिक सहायता एवं गरीबी रेखा राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। आवेदक प्रकाश पिता लालू निवासी धराड ने बताया कि पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना तथा शौचालय हेतु आवेदन देने के पश्चात भी आज दिनांक तक योजना का लाभ नहीं मिला है। कार्यवाही हेतु सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया।

         जनसुनवाई में ग्राम धमोतर के ग्रामीणजन ने गांव के बच्चों एवं युवाओं के लिए खेल मैदान हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार नामली को निर्देशित किया गया। आवेदक मनीष सिंह निवासी आम्बा तहसील पिपलोदा ने बताया कि पटवारी द्वारा उनकी भूमि के सीमांकन के दौरान वास्तविक स्थिति, राजस्व अभिलेख एवं मौके की स्थिति का ध्यान नही रखा गया। पुनः सीमांकन हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार पिपलोदा को निर्देशित किया गया।

    जनसुनवाई में आवेदक लालचंद पिता भैरूलाल निवासी ग्राम बिरमावल ने बताया कि उनकी निजी भूमि ग्राम छ़त्री में स्थित है, उक्त भूमि की नपती पटवारी एवं आर्र. आइ. द्वारा 24 अप्रैल 2026 को करवा ली गई थी। नपती होने के पश्चात भी प्रतिप्रार्थी द्वारा विवाद किया जाता है। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!