फरार आरोपी गौरव गुर्जर पिता भागीरथ गुर्जर निवासी हरसोला को गिरफ्तार कर 502 ग्राम सोने एवं 1 किलो 270 ग्राम चांदी के जेवरात किमती करीब 80 लाख रुपये बरामद
रतलाम पुलिस द्वारा थाना बिलपांक क्षेत्र में सराफा व्यापारी के साथ हुई करोड़ों रुपये की लूट के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी गौरव गुर्जर पिता भागीरथ गुर्जर निवासी हरसोला, इंदौर को आज प्रातः गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। आरोपी के कब्जे से लूटे गए 502 ग्राम सोने के जेवरात एवं 1 किलो 270 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।
घटना का संक्षिप्त विवरण— दिनांक 13.08.2026 को फरियादी अर्पित पिता ललित कुमार चोरड़िया, निवासी जैन कॉलोनी रतलाम, जो सोने-चांदी के आभूषणों का व्यवसाय करते हैं, बड़नगर से व्यापारिक कार्य पूर्ण कर बस से रतलाम लौट रहे थे। रात्रि लगभग 09:15 से 09:30 बजे के मध्य हनुमान चौकी, उमरथाना फंटा क्षेत्र में आरोपियों द्वारा बस में फरियादी के साथ मारपीट कर उसका आभूषणों से भरा बैग लूट लिया गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बिलपांक में अपराध क्रमांक 534/2026, धारा 309(6) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण मे विवेचना मे आये तथ्यो के आधार पर डकेती व आपराधीक षढ़यत्र की सुसंगत धाराओ का ईजाफा किया गया ।
पुलिस कार्यवाही— घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन मे ए.डी.ओ.पी. रतलाम ग्रामीण श्री किशोर पाटनवाला के निर्देशन में पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल से लेकर बड़नगर तक विभिन्न मार्गों पर लगे 300 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज, साइबर तकनीकी साक्ष्यों एवं मैदानी पुलिसिंग के माध्यम से आरोपियों की पहचान की गई।
प्रकरण में पूर्व में 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.167 किलोग्राम सोने के 238 नग जेवरात तथा 4.047 किलोग्राम चांदी के 183 नग जेवरात, डिब्बों सहित बरामद किए जा चुके हैं।
प्रकरण में फरार आरोपी गौरव गुर्जर पिता भागीरथ गुर्जर निवासी हरसोला, इंदौर की गिरफ्तारी हेतु गठित विशेष टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। प्राप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को आज प्रातः गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की निशानदेही एवं उसके कब्जे से आरोपी के हिस्से मे आए लूटे गए 502 ग्राम सोने के जेवरात तथा 1 किलो 270 ग्राम चांदी के जेवरात किमती करीब 80 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी से प्रकरण में अन्य संलिप्तता एवं लूटे गए मशरूका के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी— गौरव गुर्जर पिता भागीरथ गुर्जर निवासी हरसोला, इंदौर।
बरामद मशरूका—
सोने के जेवरात — 502 ग्राम
चांदी के जेवरात — 1 किलो 270 ग्राम
विशेष भूमिका—
फरार आरोपी की गिरफ्तारी एवं लूटे गए मशरूका की बरामदगी में निरीक्षक अय्यूब खान (थाना प्रभारी बिलपांक), प्रधान आरक्षक राहुल जाट, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र चावड़ा, प्रधान आरक्षक निलेश पाठक, प्रधान आरक्षक दिलीप रावत, आरक्षक संजय सोनी, आरक्षक रोशन राठौर एवं आरक्षक माखन सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
