लायंस क्लब रतलाम एवं वैश्वि हॉस्पिटल बड़ौदा द्वारा वृहद आर्थोपेडिक जांच शिविर आयोजित
रतलाम, 10 मई। लायंस हॉल रतलाम में आज लायंस क्लब रतलाम एवं वैश्विक हॉस्पिटल बड़ौदा के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहद आर्थोपेडिक जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रसिद्ध आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. जेमिन जेसलपुरा एवं उनकी टीम द्वारा लगभग 150 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श एवं उपचार संबंधी सलाह प्रदान की गई।
शिविर के दौरान मरीजों के लिए निःशुल्क बीएमडी टेस्ट, सीबीसी रक्त परीक्षण, ब्लड शुगर टेस्ट एवं ब्लड प्रेशर की जांच की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने लाभ उठाया।
इस अवसर पर लायंस क्लब रतलाम द्वारा अपने नवीन स्थायी प्रकल्प “लायंस फिजियोथैरेपी सेंटर” का शुभारंभ भी किया गया। सेंटर का उद्घाटन रीजन चेयरपर्सन लायन प्रेमलता दवे एवं नगर के प्रसिद्ध अधिवक्ता लायन शीतल गेलड़ा द्वारा फीता काटकर एवं मशीनों का पूजन कर किया गया।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन दिनेश कुमार, सचिव लायन योगेश तिवारी, कोषाध्यक्ष एवं अपने माता-पिता एवं भाई की पुण्य स्मृति में आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले लायन ज्ञानेंद्र नलवाया सहित लायन नीरज सुरोलिया, लायन गोपाल जोशी, लायन हिम्मत सिंह राजपुरोहित, लायन विक्रम सिंह सिसोदिया, लायन स्नेह सचदेव, लायन रामनारायण मौर्य, लायन अमन अग्रवाल, लायन प्रवीण रामावत, लायन दिनेश गहलोत एवं लायंस इन्वेस्टिगेशन सेंटर के स्टाफ ने अपनी सक्रिय सेवाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर क्लब पदाधिकारियों ने सभी चिकित्सकों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
