रतलाम। सेवा, संगीत और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में लगी संस्था अनुनाद सांस्कृतिक सेवा और जनकल्याण समिति द्वारा भारतीय सेना में कैप्टन निलय शर्मा का 5 वीं पैराशूट रेजिमेंट विशेष बल में चयनित होने पर अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। निलय के पिता कैलाश शर्मा एवं माता श्रीमती जया शर्मा को उनके सुपुत्र की उपलब्धि पर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। निलय अभी सीमा पर तैनात हैं। संस्था अध्यक्ष अजीत जैन ने साहित्यकार आशीष दशोत्तर, नरेंद्रसिंह डोडिया एवं कनिष्क जैन की उपस्थिति में शर्मा दंपत्ति का अभिनंदन किया तथा शहर के युवा को मिले इस यश पर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि निलय चार वर्षों से सेना में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। 5 वीं पैराशूट रेजिमेंट विशेष बल में चयनित होना बड़ी उपलब्धि है। इस दौरान संस्था के साथी और मित्र उपस्थित थे
विशेष बल में चयनित होने पर अभिनंदन किया
Nayan Vyas
Related Posts
-
जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के छात्र अरविन्द मार्ग स्थित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के खालसा सभागृह पहुंचे तथा सामूहिक रक्षाबंधन का पर्व मनाया
-
बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करें : कलेक्टर श्री कटेसरिया
-
भाजपा का रक्षाबंधन महोत्सव बहनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन
