पुलिस लाइन रतलाम में 10 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ — पुलिस परिवार के बच्चों के लिए खेल, योग एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन//

पुलिस लाइन रतलाम में 10 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ — पुलिस परिवार के बच्चों के लिए खेल, योग एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन//

रतलाम | दिनांक 12/05/2026

पुलिस परिवार के बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश को उपयोगी एवं मनोरंजक बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन रतलाम में 10 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया। समर कैंप का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा किया गया।

समर कैंप के शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना एवं रचनात्मकता का विकास होता है। उन्होंने बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने एवं अपनी प्रतिभा को निखारने हेतु प्रेरित किया। साथ ही पुलिस परिवार के बच्चों के लिए इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी निरंतर किए जाने की बात कही।
यह समर कैंप दिनांक 12 मई 2026 से 21 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें पुलिस परिवार के बच्चों के लिए विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कैंप के दौरान बच्चों को क्रिकेट, योगा, ड्राइंग, जुंबा, सिंगिंग सहित अन्य रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

समर कैंप में प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को विभिन्न विधाओं में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, जिससे बच्चों की रुचि एवं प्रतिभा को विकसित किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं उनके परिजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में डॉ. स्वर्णा सरस्वती उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, उप पुलिस अधीक्षक यातायात आनंद सोनी, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, सूबेदार मोनिका चौहान, सूबेदार अनोखीलाल परमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी, पुलिस परिवार के बच्चे एवं परिजन उपस्थित रहे।
रतलाम पुलिस द्वारा पुलिस परिवार के कल्याण एवं बच्चों के व्यक्तित्व विकास हेतु इस प्रकार की सकारात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जाता रहा है।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!