राजस्व आदेशों के समयबद्ध अनुपालन के दिए निर्देश, राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

राजस्व आदेशों के समयबद्ध अनुपालन के दिए निर्देश, राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में रतलाम प्रदेश के टॉप-5 जिलों में हमेशा रहे : कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया

सीमांकन रिपोर्ट में पूर्व सीमांकन का विवरण अनिवार्य रूप से शामिल करें

रतलाम 6 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने गुरुवार को राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत, जिले के सभी एसडीएम एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री कटेसरिया ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में रतलाम जिला प्रदेश के टॉप-5 जिलों में अपनी स्थिति बनाए रखे। उन्होंने कहा कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित सभी प्रकार के राजस्व प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा सभी अधिकारी पूरी सक्रियता और गंभीरता से कार्य करें।

सीमांकन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पटवारी द्वारा प्रस्तुत सीमांकन रिपोर्ट में पूर्व सीमांकन का संपूर्ण विवरण अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। सीमांकन दल प्रत्येक प्रकरण में पूर्व सीमांकन का रिकॉर्ड साथ लेकर जाए, ताकि पुराने एवं वर्तमान सीमांकन का वस्तुनिष्ठ परीक्षण कर नियमानुसार उचित निर्णय लिया जा सके।

कलेक्टर ने कहा कि राजस्व अधिकारियों द्वारा पारित आदेशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। इसके लिए राजस्व आदेशों के अनुपालन की मॉनीटरिंग लोक सेवा प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से की जाएगी, जिससे प्रत्येक आदेश का समय पर पालन सुनिश्चित हो सके।

बैठक में नामांतरण, बंटवारा, राजस्व वसूली, भू-अर्जन प्रकरण, मुआवजा वितरण, पीएम किसान, ई-केवाईसी, फार्मर रजिस्ट्री, आधार सीडिंग, भूमि स्वामी परिमार्जन, साइबर तहसील, सीएम हेल्पलाइन तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम से संबंधित प्रकरणों की भी विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!