दिनांक 20 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 31 आवेदको की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से सुना। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न शिकायतो को सुनकर संबधित थाना प्रभारीयो से प्रकरणों के बारे में एवं की गई कार्यवाही की जानकारी ली साथ ही नई शिकायतो पर शीघ्र कार्यवाही कर निराकरण करने एवं की गई कार्यवाही से अवगत कराने के संबंध में निर्देश दिए गए। पुलिस अधिक्षक द्वारा पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की और उनकी प्रगति की जांच की। एसपी ने आमजन की शिकायतें सुनने पर बल दिया और कहा कि यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया, डीएसपी श्री अजय सारवान, डीएसपी श्री शेरसिंह भूरिया, निरीक्षक मुनेंद्र गौतम, निरीक्षक स्वराज डाबी, निरीक्षक पार्वती गौड़, उनि अनुराग यादव, उनि राजश्री सिसोदिया आदि उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा जनसुनवाई में आएं 31 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
Prev post
रंगकर्म के गुर सीख रहे हैं बाल कलाकार
Next post
भाजपा के पांच मंडलों में अध्यक्ष नियुक्त
Nayan Vyas
Related Posts
-
जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के छात्र अरविन्द मार्ग स्थित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के खालसा सभागृह पहुंचे तथा सामूहिक रक्षाबंधन का पर्व मनाया
-
बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करें : कलेक्टर श्री कटेसरिया
-
भाजपा का रक्षाबंधन महोत्सव बहनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन
