शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में गणेशोत्सव संपन्न कराने हेतु पुलिस की जमीनी तैयारी
रतलाम। गणेशोत्सव पर्व को जिले में सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए रतलाम पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों एवं बल द्वारा लगातार मैदानी स्तर पर भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा रतलाम शहर का भ्रमण कर विभिन्न श्री गणेश प्रतिमा स्थलों एवं गणेश पंडालों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, आमजन की सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा गणेशोत्सव आयोजकों से प्रत्यक्ष संवाद कर पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मनाने के संबंध में आवश्यक समझाइश दी।
आयोजकों से संवाद कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश–
पुलिस अधीक्षक ने गणेशोत्सव समितियों एवं आयोजकों से चर्चा करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हों। आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी किसी भी स्थिति में पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय स्थिति की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए कहा गया। पंडालों में हमेशा वॉलेंटियर्स की उपस्थिति बनाए रखे । सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी रखे । उचित प्रकाश की व्यवस्था रखी जिससे रात्रि में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो।
उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि गणेशोत्सव के दौरान लगातार मैदानी उपस्थिति बनाए रखें, आयोजकों एवं आमजन से संवाद करें तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करें। भीड़ भाड़ वाले इलाको में बैरिकेटिंग करना सुनिश्चित करे।
रतलाम पुलिस की प्राथमिकता—सुरक्षित वातावरण में उत्सव–
गणेशोत्सव के दौरान रतलाम पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर सतत निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित भ्रमण एवं आयोजकों से समन्वय के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राकेश पंद्रो, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रतलाम पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि गणेशोत्सव को शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाएं, पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
रतलाम पुलिस — आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर।
