थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता — चड्डी-बनियान गैंग के 04 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल खरीदने वाला भी पकड़ाया

थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता — चड्डी-बनियान गैंग के 04 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल खरीदने वाला भी पकड़ाया

 

सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी जब्त

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिले में चोरी के लंबित प्रकरणों का खुलासा करने एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश कुमार पन्द्रो एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस द्वारा चड्डी-बनियान गैंग से जुड़ी चोरी की घटनाओं में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों से सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी राशि जब्त की गई है।

घटना का विवरण– थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इन घटनाओं में गुजरात के जिला दाहोद अंतर्गत थाना जैसावाड़ा क्षेत्र के कुछ व्यक्तियों की संलिप्तता हो सकती है।
पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए सूचना का सत्यापन किया तथा संदेह के आधार पर कालू पिता भीमा उर्फ भीमजी, निवासी आमली, थाना जैसावाड़ा, जिला दाहोद (गुजरात) एवं नभला पिता भीमा उर्फ भीमजी, निवासी अमली, थाना जैसावाड़ा, जिला दाहोद (गुजरात) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आगे की कार्रवाई में पुलिस टीम ने मालाभाई पिता जोटाभाई उर्फ जोर सिंह मावी, उम्र 56 वर्ष, निवासी तालाब फलिया, वाडवा, थाना जैसावाड़ा, जिला दाहोद (गुजरात) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। आरोपी मालाभाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। इस पर उसे थाना औद्योगिक क्षेत्र के अपराध क्रमांक 827/2026, धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गिरफ्तार किया गया।

चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी भी गिरफ्तार–

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि चोरी की वारदातों से प्राप्त माल को मणिशंकर उर्फ पोपटलाल पिता केशवलाल पांचाल, उम्र 74 वर्ष, निवासी आम्बली, थाना जैसावाड़ा, जिला दाहोद (गुजरात) को बेचना बताया गया।
पुलिस ने प्राप्त जानकारी के आधार पर मणिशंकर उर्फ पोपटलाल पांचाल को गिरफ्तार किया। इस प्रकार चोरी की घटनाओं में संलिप्तता के आरोप में तीन व्यक्तियों तथा चोरी का माल खरीदने के आरोप में एक व्यक्ति सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

चोरी के और अन्य प्रकरणों में पूछताछ जारी–
गिरफ्तार आरोपियों से प्राप्त जानकारी में सामने आया है कि गुजरात के जिला दाहोद के जैसावाड़ा थाना क्षेत्र के कुछ व्यक्ति कथित रूप से समूह बनाकर पिछले लगभग आठ माह से रतलाम की अलग-अलग कॉलोनियों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी चड्डी-बनियान पहनकर वारदात करते थे। पुलिस इस तरीके से वारदात करने, आरोपियों की पहचान एवं उनकी अन्य संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जांच कर रही है।

जप्त सामग्री–
गिरफ्तार आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा चोरी का माल जब्त किया गया है। जब्त संपत्ति में सोने-चांदी (1 किलो 200 ग्राम चांदी वह 40 ग्राम सोने के आभूषण )के आभूषण एवं नकदी 9000/- राशि शामिल हैं। जब्त सामग्री का संबंधित चोरी के प्रकरणों से संबंध स्थापित करने के लिए विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपीगण–
1. कालू पिता भीमा उर्फ भीमजी, निवासी आमली, थाना जैसावाड़ा, जिला दाहोद, गुजरात।
2. नभला पिता भीमा उर्फ भीमजी, निवासी अमली, थाना जैसावाड़ा, जिला दाहोद, गुजरात।
3. मालाभाई पिता जोटाभाई उर्फ जोर सिंह मावी, उम्र 56 वर्ष, निवासी तालाब फलिया, वाडवा, थाना जैसावाड़ा, जिला दाहोद, गुजरात।
4. मणिशंकर उर्फ पोपटलाल पिता केशवलाल पांचाल, उम्र 74 वर्ष, निवासी आम्बली, थाना जैसावाड़ा, जिला दाहोद, गुजरात।

फरार आरोपी–
1. संजयभाई पिता दलसिंह मावी, निवासी वाडवा, थाना जैसावाड़ा, जिला दाहोद (गुजरात)।

पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही, गिरफ्तार आरोपियों से चोरी की अन्य घटनाओं एवं संभावित सहयोगियों के संबंध में पूछताछ जारी है।

आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

महत्वपूर्ण भूमिका – उनि. विनोद कटारा, उनि. देवीलाल पाटीदार, उनि. ध्यानसिंह सोलंकी, प्र.आर. अनिल सोलंकी, प्र.आर. निलेश पाठक, प्र.आर. अभिषेक पाठक, आर. रवि चंदेल, आर. गोविन्द गेहलोत, आर. दीपक मकवाना, आर. जीवन विश्वकर्मा थाना माणकचौक द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सराहनीय भूमिका– उपुअ. गायत्री सोनी, निरीक्षक अमित कोरी, उनि. उदयभान राय, प्र.आर. राधु भिंडे, आर. विजयसिंह मालवीय, आर. राणा प्रताप, आर. ओम पारगी, आर. गौरव भारती, आर. कलसिंह मईडा व सायबर सेल से उनि. जीवन बारिया, आर. विपुल व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!