श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज की कुलदेवी माता महालक्ष्मी जी का दो दिवसीय प्रकटोत्सव शाही सवारी निकल कर रात 12:00 बजे महा आरती कर मनाया

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज की कुलदेवी माता महालक्ष्मी जी का दो दिवसीय प्रकटोत्सव शाही सवारी निकल कर रात 12:00 बजे महा आरती कर मनाया
श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज की कुलदेवी माता महालक्ष्मी जी का दो दिनी महोत्सव मनाया
 महालक्ष्मी परिसर से प्रथम दिन बैंड बाजे और ढोल ताशा के साथ चुनरी यात्रा निकाली गई चुनरी यात्रा शहर के समाज के चारों महालक्ष्मी मंदिरों से पर गई समाज जनों ने माता रानी की पूजा अर्चना कर उन्हें चुनरी अर्पित की महालक्ष्मी जी श्रीमाली ब्राह्मण समाज जनों की कुलदेवी है
 शनिवार को महालक्ष्मी जी के जन्मोत्सव को लेकर दोपहर 2:00 बजे से महालक्ष्मी परिसर में सामूहिक यज्ञ हवन और व्रत उद्यापन अनुष्ठान संपन्न हुआ ,आचार्य पंडित श्री विकास दशोत्तर द्वारा उद्यापन अनुष्ठान संपन्न कराया, शाम 6:00 से 7:30 बजे तक सामूहिक पूजन माता महालक्ष्मी का किया गया, इसके बाद शाही सवारी निकली नासिक ढोल ताशे, बैंड बाजे के साथ, बग्गी एवं रथ में बालिकाओं द्वारा माता महालक्ष्मी सरस्वती एवं गणपति जी का रूप धारण किया
शाही सवारी शहर समाज के चारों महालक्ष्मी मंदिर पर पहुंचे जहां माता रानी की महा आरती ,पूजन अर्चना की गई, भजन संध्या के बाद रात 12:00 आरती कर महालक्ष्मी जी का जन्मोत्सव मनाया गया सवारी प्रमुख मार्गो से होते हुए जब निकल रही थी तो समाज जनों ने अपने घर पर दीपक एवं विद्युत साज कर सवारी चल समारोह का पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन करा 
महालक्ष्मी प्रकट उत्सव में अतिथि मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम एमआईसी सदस्य एवं पार्षद श्री धर्मेंद्र व्यास, भाजपा प्रदेश पूर्व कार्य समिति सदस्य श्री निमेष व्यास रहे

 समाज अध्यक्ष नयन व्यास सचिव कुलदीप त्रिवेदी उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति व्यास कोषाध्यक्ष महेश ओझा महिला मंडल अध्यक्ष रजनी व्यास सचिव हंस युवा मंच अध्यक्ष सिद्धार्थ जोशी सचिव अभिषेक व्यास रौनक व्यास वं प्रबंधकारिणी समिति सदस्यों श्री उपेंद्र ओझा, अखिलेश व्यास ,श्रीमती अभिलाषा त्रिवेदी ,श्री अखिलेश शर्मा, श्री स्वतंत्र दसोत्तर ,श्री मयंक दवे सहित समाज जनों ने महालक्ष्मी प्रकट उत्सव में शामिल होकर प्रकट उत्सव मनाया

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!