Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार, 87 साल की उम्र में निधन, पूरे देश में शोक की लहर

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार, 87 साल की उम्र में निधन, पूरे देश में शोक की लहर

मुंबई 4 अप्रैल। फिल्मों के माध्यम से दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाने वाले हिंदी सिने जगत के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। । वे विशेष रूप से अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। ‘पूरब और पश्चिम’ फिल्म का गीत ‘भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं…’ आज भी सभी की जुबां पर हैं।

भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 87 साल के थे। उन्हें लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं। 21 फरवरी, 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। दोपहर बाद विशाल टॉवर, जुहू में उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। कल सुबह पवन हंस श्मशान घाट, जुहू में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share This Post

Nayan Vyas

L

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!