मुंबई मंडल में जलभराव के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित

मुंबई मंडल में जलभराव के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित

रतलाम, 23 जुलाई। मुंबई मंडल के घोलवड–उमरगांव रोड रेलखंड में भारी वर्षा
के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है।
इसके परिणामस्वरूप रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को
निरस्त, मार्ग परिवर्तित, शॉर्ट टर्मिनेट एवं शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया
है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार
है—

आरंभिक स्टेशन से चलने वाली निरस्त ट्रेनें

23 जुलाई 2026 की ट्रेन संख्या 12909 बांद्रा टर्मिनस–हज़रत निज़ामुद्दीन
गरीब रथ एक्सप्रेस।
23 जुलाई 2026 की ट्रेन संख्या 12953 मुंबई सेंट्रल–हज़रत निज़ामुद्दीन
अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस।
23 जुलाई 2026 की ट्रेन संख्या 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
23 जुलाई 2026 की ट्रेन संख्या 22975 बांद्रा टर्मिनस–रामनगर एक्सप्रेस।
23 जुलाई 2026 की ट्रेन संख्या 12903 मुंबई सेंट्रल–अमृतसर गोल्डन टेम्पल
एक्सप्रेस।
24 जुलाई 2026 को नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन संख्या 12952 नई
दिल्ली–मुंबई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस।
25 जुलाई 2026 को अमृतसर से चलने वाली ट्रेन संख्या 12926 अमृतसर–मुंबई
सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस।
24 जुलाई 2026 को उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 22902 उदयपुर
सिटी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस।
25 जुलाई 2026 को श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा से चलने वाली ट्रेन संख्या
12472 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

23 जुलाई 2026 को हज़रत निज़ामुद्दीन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या
12264 हज़रत निज़ामुद्दीन–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस वाया
सूरत–पालधी–जलगांव–मनमाड चलेगी।
22 जुलाई 2026 को एर्नाकुलम से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22655
एर्नाकुलम–हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस वाया जलगांव–पालधी–उधना–सूरत
चलेगी।
22 जुलाई 2026 को त्रिवेंद्रम से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22633
त्रिवेंद्रम–हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस वाया
दौंड–जलगांव–पालधी–उधना–सूरत चलेगी।
23 जुलाई 2026 को खड़की से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 09323
खड़की–इंदौर स्पेशल वाया
लोनावला–कर्जत–पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–जलगांव–पालधी–सूरत चलेगी।

शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट ट्रेनें

23 जुलाई 2026 को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 04712
बांद्रा टर्मिनस–बीकानेर स्पेशल वडोदरा रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट
होगी तथा बांद्रा टर्मिनस–वडोदरा स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।
22 जुलाई 2026 को बीकानेर से चलने वाली ट्रेन संख्या 04711
बीकानेर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल वडोदरा रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट
होगी तथा वडोदरा–बांद्रा टर्मिनस स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।

ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्री
www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते
हैं। इसके अतिरिक्त RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम
जानकारी उपलब्ध है।

Share This Post

Nayan Vyas

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!